BGMI: भारत में गेमिंग क्रांति Krafton अब बनाएगा अपना R&D सेंटर, भारतीय युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

By: Abhinav

On: Friday, July 11, 2025 2:30 PM

BGMI: भारत में गेमिंग क्रांति Krafton अब बनाएगा अपना R&D सेंटर, भारतीय युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

Follow Us

BGMI: क्या आप भी उन लाखों भारतीयों में से एक हैं जिनकी शामें Battlegrounds Mobile India (BGMI) के रोमांच में गुजरती हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक जबरदस्त खुशखबरी है। BGMI बनाने वाली साउथ कोरियन कंपनी Krafton अब भारत में अपना खुद का रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) सेंटर खोलने जा रही है। ये सिर्फ एक नया ऑफिस नहीं है, बल्कि भारत के युवाओं के लिए गेमिंग में करियर बनाने का एक शानदार मौका है।

भारत को Krafton ने चुना अपना गेमिंग हब

BGMI: भारत में गेमिंग क्रांति Krafton अब बनाएगा अपना R&D सेंटर, भारतीय युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

BGMI भारत को दुनिया के टॉप-5 सबसे अहम बाजारों में मानता है। कंपनी के लिए भारत सिर्फ कमाई का जरिया नहीं है, बल्कि यहां की यूथ पॉपुलेशन, टैलेंट, और तेज़ी से बढ़ता गेमिंग कल्चर उसे दीवाना बना चुका है। CEO सीन (Hyunil) सोन ने खुद बताया कि Krafton यहां सिर्फ गेम्स लॉन्च करने नहीं आया, बल्कि वो पूरे गेमिंग इकोसिस्टम को साथ मिलकर आगे ले जाना चाहता है।

₹1600 करोड़ की भारी इनवेस्टमेंट सपनों को मिलेगी उड़ान

BGMI ने साल 2021 से अब तक भारत में 200 मिलियन डॉलर (लगभग ₹1600 करोड़) का निवेश कर दिया है और आने वाले सालों में उतनी ही राशि और निवेश करने की योजना है। इतना बड़ा इनवेस्टमेंट भारत के युवाओं और स्टार्टअप्स को नई उड़ान और पहचान देने का वादा करता है। कंपनी ने Kuku FM जैसे डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म और Cashfree Payments जैसे फिनटेक स्टार्टअप्स में भी निवेश किया है।

गेमिंग सिर्फ खेल नहीं अब करियर भी बनेगा

BGMI के CEO ने कहा कि भारत में गेमिंग इंडस्ट्री अभी शुरुआती स्टेज में है और यहां टैलेंट की कोई कमी नहीं। साउथ कोरिया में जहां 1.3 करोड़ की आबादी में 1.2 लाख से ज्यादा गेम डेवलपर्स हैं, वहीं भारत में 140 करोड़ की आबादी में सिर्फ 50,000। इसका मतलब है कि भारत के युवाओं के पास अपार संभावनाएं हैं, बस जरूरत है उन्हें सही ट्रेनिंग और गाइडेंस देने की।

अब भारत में ही बनेगा गेमिंग टैलेंट का हब

BGMI अब भारत में एक R&D यूनिट खोल रहा है, जहां 15-20 नए प्रोफेशनल्स को जोड़ा जाएगा। इस सेंटर के जरिए कंपनी न सिर्फ नए गेम्स बनाएगी, बल्कि भारतीय युवाओं को गेमिंग इंडस्ट्री के लिए तैयार भी करेगी। यहां वो सीख पाएंगे कि एक इंटरनेशनल लेवल का गेम कैसे बनता है, कैसे डिज़ाइन किया जाता है और कैसे ग्लोबल यूज़र्स को ध्यान में रखकर प्लानिंग होती है।

सरकार के साथ मिलकर बन रहा है गेमिंग का भविष्य

BGMI: भारत में गेमिंग क्रांति Krafton अब बनाएगा अपना R&D सेंटर, भारतीय युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

BGMI का फोकस सिर्फ गेम्स या प्रोडक्ट्स पर नहीं है, बल्कि वो सरकार के साथ मिलकर गेमिंग को एक वैध करियर ऑप्शन के तौर पर स्थापित करना चाहता है। कंपनी चाहती है कि समाज और सरकार दोनों गेमिंग को सिर्फ एक टाइम पास नहीं, बल्कि फुल टाइम करियर के रूप में देखें।

खेल अब सिर्फ मोबाइल तक नहीं रहेगा अब बनेगा भविष्य

आज से 5-6 साल पहले तक गेमिंग को शायद गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन आज यह युवाओं के जीवन का हिस्सा बन चुका है। Krafton का यह कदम भारत में गेमिंग के भविष्य को नई दिशा देगा और देश में हज़ारों युवाओं को एक नई पहचान और रोजगार देगा।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक स्रोतों और कंपनी के बयानों पर आधारित है। इस लेख का उद्देश्य पाठकों को सूचित करना है। गेमिंग इंडस्ट्री में करियर बनाने से पहले व्यक्तिगत रुचि, स्किल्स और अवसरों की गहराई से जांच करें।

Also Read 

बी.टेक छात्र Aryan Chauhan ने रचा इतिहास, BGMI प्रो सीरीज़ जीतकर दिलाया भारत को गर्व

Team Aryan ने रचा इतिहास BGMI BMPS 2025 की जीत और अब सीधा सफर PMWC 2025 की ओर

BGMI 3.9 Update: जल्द आ रहा है ट्रांसफॉर्मर्स का धमाका, जानिए क्या कुछ होगा खास

Abhinav

मैं अभिनव, बी.ए. का छात्र हूँ और Lok Chitra के लिए ऑटोमोबाइल से जुड़ी ख़बरों के साथ-साथ अन्य विभिन्न कैटेगरी में भी लेख लिखता हूँ। मुझे लेखन में रुचि है और मेरा उद्देश्य पाठकों को जानकारीपूर्ण और दिलचस्प कंटेंट प्रदान करना है।
For Feedback - Contactlokchitra@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now