BGMI 3.9 Update: जल्द आ रहा है ट्रांसफॉर्मर्स का धमाका, जानिए क्या कुछ होगा खास

By: Abhinav

On: Wednesday, July 9, 2025 11:21 AM

BGMI 3.9 Update: जल्द आ रहा है ट्रांसफॉर्मर्स का धमाका, जानिए क्या कुछ होगा खास

Follow Us

BGMI 3.9 Update: अगर आप BGMI यानी Battlegrounds Mobile India के दीवाने हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Krafton एक बार फिर अपने फैंस के लिए कुछ नया और धमाकेदार लाने की तैयारी में है। BGMI 3.9 Update के बाद अब बारी है BGMI 3.9 Update की, जो गेम की दुनिया को पूरी तरह से बदलने वाला है। इस अपडेट को लेकर जो बातें सामने आ रही हैं, वो किसी साइंस-फिक्शन मूवी से कम नहीं लगतीं।

कब आ रहा है BGMI 3.9 Update

BGMI 3.9 Update: जल्द आ रहा है ट्रांसफॉर्मर्स का धमाका, जानिए क्या कुछ होगा खास

फिलहाल इस अपडेट की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे जुलाई 2025 के दूसरे या तीसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Android यूज़र्स को ये अपडेट 16 जुलाई की सुबह 6:30 बजे मिल सकता है, जबकि iOS यूज़र्स के लिए यह लगभग 9:00 बजे उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, Krafton ने इतना जरूर कहा है कि यह अपडेट जल्द ही जारी किया जाएगा शायद उम्मीद से पहले।

ट्रांसफॉर्मर्स थीम से बदल जाएगा गेम का अंदाज

BGMI 3.9 Update की सबसे बड़ी खासियत इसका Transformers Partnership होगा, जो गेम को एक नए रोमांचक लेवल पर ले जाएगा। Optimus Prime जैसे पॉपुलर ट्रांसफॉर्मर्स कैरेक्टर अब गेम का हिस्सा बन सकते हैं। खिलाड़ियों को गेम में ऐसे ज़ोन मिलेंगे जो ट्रांसफॉर्मर्स की दुनिया से प्रेरित होंगे, जहां न सिर्फ जबरदस्त लड़ाइयाँ होंगी, बल्कि शानदार लूट भी मिलेगी।

Erangel में दिखेगा नया Cyberpunk ज़ोन

Erangel मैप को भी एक नया रूप दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें एक Cyberpunk-थीम वाला ड्रॉप ज़ोन शामिल होगा, जहां चमकदार टेक्सचर, ग्रैफिटी दीवारें, और डाइनैमिक लाइटिंग जैसे विजुअल्स होंगे। यहाँ आपको हाई-क्वालिटी लूट मिलने की भी पूरी उम्मीद है।

Hoverboard से हवा में सर्फिंग होगी मुमकिन

इस अपडेट में एक नया और एडवांस व्हीकल भी शामिल हो सकता है Hoverboard! अब प्लेयर्स सिर्फ दौड़ेंगे या गाड़ी नहीं चलाएंगे, बल्कि हवा में सर्फ करते हुए पूरे मैप में घूम सकेंगे। ये न केवल गेम की रफ्तार बढ़ाएगा, बल्कि आपको दुश्मनों से बचने के लिए एक नया और मज़ेदार तरीका भी देगा।

इंतज़ार की घड़ियाँ जल्द होंगी खत्म

BGMI 3.9 Update: जल्द आ रहा है ट्रांसफॉर्मर्स का धमाका, जानिए क्या कुछ होगा खास

हालांकि अभी इन सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स से साफ है कि BGMI 3.9 Update कुछ बड़ा लेकर आ रहा है। Krafton की तरफ से जब तक पुष्टि नहीं होती, तब तक थोड़ा इंतज़ार करना होगा but excitement तो अभी से ही चरम पर है!

Disclaimer: इस लेख में बताए गए सभी फीचर्स और रिलीज़ डेट्स लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। आधिकारिक जानकारी के लिए हमेशा BGMI या Krafton के सोशल मीडिया चैनल्स और वेबसाइट को फॉलो करें। लेखक किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता।

Also Read 

BGMI Crate Opening Guide 2025: जानिए कौन सा Crate आपके UC के सबसे ज़्यादा लायक है

BGMI: टीम को मिला ऐतिहासिक न्योता, अब भारत गूंजेगा Esports World Cup 2025 में

BGMI: को भारत में नहीं मिल रही उतनी कमाई, फिर भी Krafton लाएगा IPL जैसी Esports लीग

Abhinav

मैं अभिनव, बी.ए. का छात्र हूँ और Lok Chitra के लिए ऑटोमोबाइल से जुड़ी ख़बरों के साथ-साथ अन्य विभिन्न कैटेगरी में भी लेख लिखता हूँ। मुझे लेखन में रुचि है और मेरा उद्देश्य पाठकों को जानकारीपूर्ण और दिलचस्प कंटेंट प्रदान करना है।
For Feedback - Contactlokchitra@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now